ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़कों से मवेशी हटाने चलेगा अभियान गोशालाओं में किए जाएंगे स्थानांतरित

भोपाल। जिले राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सभी सड़कों को मवेशी मुक्त करने के लिए विशेष अभियान शनिवार से चलाया जाएगा। इसके तहत सड़कों से मवेशियों को हटाकर गोशालाओं में स्थानांतरित किया जाएगा। साथ ही पशु पालकों की पहचान होने पर उनके खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की

जाएगी।

यह निर्देश शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने दिए हैं। बता दें कि द्वारा लगातार सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा मुद्दे को लगातार प्रकाशित किया जा रहा

था। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा बैठक रखी गई है। जिसमें राष्ट्रीय – राज्य मार्गों पर बेसहारा मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गोशाला संचालकों के साथ समीक्षा की। इस दौरान महापौर मालती राय, निगमायुक्त फ्रेंक नोबल ए, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डा. अनिल रामटेके सहित अन्य अधिकारी व गोशाला संचालक मौजूद थे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने समीक्षा बैठक में बेसहारा मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव आमंत्रित किए थे।पशु पालकों द्वारा छोड़े गए मवेशियों की संख्या में वृद्धि हुई है।इससे गोशाला संचालकों ने अपनी -अपनी गोशालाओं में क्षमता के बारे में बताया।साथ ही शहरी क्षेत्र से लाए जानेे वाले मवेशियों को रखने की सहमति दी है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शनिवार से ही अभियान शुरू किया जाए और

बेसहारा मवेशियों को गोशालाओं तक पहुंचाया जाए।

इन गोशालाओं में रखे जाएंगे इतने मवेशी

गोशाला – संख्या

मनीखेड़ी(गुनगा)- 50

समरधा -100

बीलखो -25

अमोनी -50

प्रेमपुरा – 50

मुगालिया छाप – 50

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.