ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आयोग में मामला आने पर आवेदिका को मिले 6.76 लाख रूपये

उज्जैन  मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग में मामला आने पर एक आवेदिका को उसके बकाया वेतन के रूप में 6 लाख 76 हजार 893 रूपये का भुगतान मिल चुका है। मामला उज्जैन जिले का है। आयोग के प्रकरण क्रमांक 2640/उज्जैन/2019 के अनुसार सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, उज्जैन में पदस्थ श्रम निरीक्षक सुश्री पूर्णिमा चुरिहार ने आयोग में आवेदन दिया कि सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, उज्जैन में 8 अगस्त 2017 को ज्वाईन करने के बीस माह बाद भी उसे वेतन नहीं दिया जा रहा था, इससे उन्हें भारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। आवेदिका ने आयोग को आवेदन देकर उसे नियमानुसार ब्याज सहित सम्पूर्ण वेतन राशि दिलाने की मांग की थी। आवेदन मिलते ही आयोग ने प्रकरण दर्ज कर श्रमायुक्त, म.प्र. शासन, इंदौर से प्रतिवेदन मांगा। इस दौरान आयोग में मामले की निरंतर सुनवाई होती रही। अंततः सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, इंदौर द्वारा आयोग को अंतिम प्रतिवेदन दिया गया है कि आवेदिका सुश्री पूर्णिमा चुरिहार  (कल्याण पर्यवेक्षक) को उनके बकाया वेतन के रूप में 6 लाख 76 हजार 893 रूपये का भुगतान 8 जनवरी 2022 को ही किया जा चुका है। चूंकि आवेदिका की समस्या का अंतिम समाधान हो चुका है, अतः आयोग में प्रकरण की कार्यवाही अब समाप्त कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.