ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आयरलैंड सीरीज से पहले नेट्स पर लौटे जसप्रीत बुमराह यार्कर देख बल्लेबाज हुआ दंग वीडियो

 11 महीने के इंतजार के बाद वह समय आ गया है। जिसका हर भारतीय क्रिकेट फैंस को इंतजार था। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर घातक यॉर्कर की बरसात करते नजर आए हैं। आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के कप्तान बुमराह ने बुधवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। जहां वह बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते दिखाई दिए।

बीसीसीआई ने शेयर किया बुमराह का वीडियो

बीसीसीआई के आधिकारिक एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर आयरलैंड दौरे पर टीम टीमा का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जसप्रीत बुमराह नेट्स पर अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आते हैं। वीडियो में बुमराह ने जोरदार बाउंसर और यॉर्कर गेंद फेंकी। इस वीडियो के कैप्शन पर क्रिकेट बोर्ड ने लिखा, ‘वह पल जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे।’

पिछले साल से खेल से दूर थे जसप्रीत

गौरतलब है कि पिछले साल पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण जसप्रीत बुमराह खेल से दूर हो गए थे। हालांकि एशिया कप 2023 से पहले उन्होंने फिटनेस हासिल कर ली है। डबलिन में होने वाली टी20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह की टीम वापसी होगी। साथ ही आयरलैंड दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगे।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार और रवि बिश्नोई।

टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलाने, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, बेन व्हाइट, थियो वान वूर्कोम और क्रेग यंग।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.