ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संत रविदास जयंती समारोह की भव्यता दर्शाती है उनके सम्मान को- परिवहन मंत्री राजपूत

भोपाल : संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का आयोजन सरकार का संत शिरोमणि रविदास जी के प्रति सम्मान एवं उनके विचारों को आमजन तक पहुँचाने का प्रयास है। परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत सागर में संत रविदास जी के 645 वें जयंती समारोह में पधारे संत अनुयायियों एवं अतिथियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी स्वावलंबी एवं साधारण स्वरूप के परंतु असाधारण प्रतिभा के धनी थे।

संतों का शॉल श्रीफल से किया सम्मान

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने सागर शहर के महाकवि पदमाकर सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि संत-श्री के विचारों पर अमल करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंत्रीद्वय सर्वश्री राजपूत एवं श्री भार्गव ने कार्यक्रम में पधारे संत रविदास जी के अनुयायियों का गुलाब की पंखुड़ी से स्वागत किया। संतों का मंच पर शॉल श्रीफल एवं तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

प्रतिभाओं का किया सम्मान

मंत्री श्री राजपूत ने समाज की 6 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इनमें अस्पृश्यता निवारणार्थ अंतर्जातीय विवाह के प्रोत्साहन स्वरूप श्री बंटी माली एवं श्रीमती रवीना वाल्मिकी और श्री राहुल सिंह एवं श्रीमती हेमलता आठिया को 2-2 लाख, नर्सिंग पाठयक्रम में मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये कु. उन्नति पंथी को 51 हजार, बी.टेक मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये कु. शालू खटीक को 43 हजार 745 एवं बीई मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये पवन अहिरवार एवं सोनाली रोहित को 44,200-44,200 राशि का चेक सम्मान निधि के रूप में प्रदान किया गया। सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन एवं बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.