ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब अलवर में खाटू श्याम पदयात्रा पर हमला, बस ड्राइवर से मारपीट…उपद्रवियों ने फाड़ें बाबा के पोस्टर

हरियाणा के नूंह मेवात में ब्रज धाम की जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा भड़की थी। अभी वह मामला शांत नहीं हुआ कि उपद्रवियों द्वारा अब राजस्थान के अलवर जिले में भी एक धार्मिक पदयात्रा पर हमला करने का मामला सामने आया है। खबर है कि पदयात्रा सोमवार सुबह रामगढ़ से खाटू श्याम के लिए रवाना हुई थी, तभी यात्रा की बस पर एक गुट के लोगों ने हमला कर दिया।

बस ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं बस पर लगे पोस्टर और बैनर तक फाड़ दिए गए। इसके बाद से पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। यात्रा निकाल रहे लोगों ने इस घटना के बाद रामगढ़ थाने पर विरोध प्रदर्शन किया और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तार की मांग की गई। बिगड़ते माहौल को देखकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि इलाके अब माहौल शांतिपूर्ण है।

नहीं तो भड़क जाती हिंसा

रामगढ़ से सोमवार सुबह खाटू धाम के लिए रवाना हुई पदयात्रा की बस पर 4 किलोमीटर दूर पिपरौली और नाड़का गांव के बीच हमला कर दिया गया। कुछ लोगों ने पदयात्रा की बस ड्राइवर के साथ मारपीट भी की और गाड़ी पर लगे पोस्टर फाड़ दिए। पदयात्री बस से करीब 500 मीटर दूर चल रहे थे, अगर मौके पर पदयात्री होते तो सांप्रदायिक तनाव पैदा हाे सकता था। पदयात्रियों की दूरी के हमले के बाद हिंसा नहीं भड़की।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

जानकारी के अनुसार बस पर हमले के दौरान ड्राइवर और एक रिटायर्ड फौजी ही उसमें मौजूद थे। हमलावरों ने पद यात्रा की बस पर हमला किया और उस पर लगे पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। जब बस चालक ने विरोध किया तो हमलवारों ने उसकी पिटाई कर दी। बस में मौजूद एक रिटायर्ड फौजी ने हमलावरों में से एक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले किया गया। रामगढ़ पुलिस के सीओ हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि खाटू श्याम की ध्वज यात्रा के अवसर पर बस को रोक कर उसपर हमला किया गया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। नामजक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.