ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सेवढ़ा में जनदर्शन लाड़ली बहना सम्मेलन में हुए शामिल

 सेवढ़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय विमानन एवं उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सेवढ़ा में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम ने जनदर्शन यात्रा भी निकाली। वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शाम‍िल हुए।

सेवढ़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री चौहान 159 करोड़ 19 लाख की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें मप्र सड़क विकास निगम ग्वालियर द्वारा 32 करोड़ 59 लाख की लागत से बनने वाले सेवढ़ा सिंध नदी पर नवीन सेतु निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।

लोक निर्माण विभाग द्वारा 30 करोड़ की लागत से इंदरगढ, पंडोखर समथर रोड़ 21 किलोमीटर लंबाई मार्ग का, लोक निर्माण विभाग सेतू ग्वालियर के 11 करोड़ 95 लाख की लागत के दतिया जिले के सिंहपुरा से तैड़ोत मार्ग में पहूज नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा शिक्षा विभाग के 39 करोड़ 89 लाख की लागत के भांडेर सीएम राइज स्कूल, लोक निर्माण विभाग सेतू ग्वालियर द्वारा 24 करोड़ 36 लाख की लागत से इंदरगढ़ पिछोर मार्ग पर सिंध नदी पर क्षतिग्रस्त पुल निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।

आप नेताओं पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

सेवढ़ा में आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन पर घेराव व काले झंडे दिखाने की तैयारी पर पुलिस ने सक्रिय होकर आम आदमी पार्टी नेता संजय दुबे के इंदरगढ़ स्थित निवास को निगरानी में ले लिया है। आप नेता के मुताबिक उनके निवास पर पुलिस बल मौजूद है। उक्त जानकारी देते हुए जयेंद्र सिंह सोमवंशी प्रदेश संयुक्त सचिव ने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई का पार्टी जबाब देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.