ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल होगी गदर 2 इतना रहा अब तक का कलेक्शन

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर अब भी बरकरार है। फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म 500 करोड़ की ओर निकल चुकी है। दूसरे हफ्ते की शुरुआत में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। फिल्म का कलेक्शन वर्ल्डवाइड काफी ज्यादा है। वहीं, अब 13वें दिन का ‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। तारा और सकीना की जोड़ी को 22 साल बाद स्क्रीन पर देखकर दर्शक काफी खुश हो रहे हैं।

वर्ल्डवाइड इतना रहा कलेक्शन

फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म को लोगों का उतना ही प्यारा मिल रहा है। अपने बेटे को पाकिस्तान से इंडिया वापस लाने गए तारा सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म ने अपने 13वें दिन करीब 10 करोड़ का बिजनेस किया है। इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 410.70 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में इस फिल्म ने रजनीकांत की ‘जेलर’ से सिर्फ एक करोड़ दूर है। दुनियाभर में ‘गदर 2’ ने 522.8 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इंडिया ग्राॅस की बात करें, तो 472.8 करोड़ फिल्म ने कमाई की है।

हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में चौथे नंबर पर

यदि बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्मों की रैंकिंग पर नजर डालें, तो ‘गदर 2’ चौथे नंबर पर आ गई है। आमिर खान की दंगल और ऋतिक रोशन की वॉर का रिकॉर्ड भी ‘गदर 2’ ने तोड़ दिया है। अब उम्मीद की जा रही है कि ‘गदर 2’ जल्द ही पठान और बाहुबली का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। सनी देओल की ये फिल्म साल 2001 में आई ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। इस फिल्म में तारा का बेटा सेना ज्वाइन करना चाहता है। वह नौकरी के लिए घर से निकलता है, लेकिन किसी कारण वह पाकिस्तान में फंस जाता है। फिल्म की कहानी तारा के उसके बेटे को पाकिस्तान से वापस लाने पर आधारित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.