ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सावन पुत्रदा एकादशी रविवार को, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

हिंदू धर्म में सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान के साथ रखने से जातक को संतान की प्राप्ति होती है और जीवन में उन्नति प्राप्त होती है। भारत के अलग-अलग राज्यों में पुत्रदा एकादशी को पवित्रोपना या पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, सावन पुत्रदा एकादशी व्रत इस बार 27 अगस्त 2023, रविवार को रखा जाएगा। गौरतलब है कि हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर माह 2 एकादशी होती है। एक एकादशी व्रत शुक्ल पक्ष में होता है, वहीं दूसरा एकादशी व्रत कृष्ण पक्ष में रखा जाता है। इस प्रकार पूरे साल में 24 एकादशी व्रत होते हैं, लेकिन अधिक मास होने पर 26 एकादशी तिथि आती है।

सावन माह की पुत्रदा एकादशी का महत्व

सावन माह की पुत्रदा एकादशी को बहुत ज्यादा पौराणिक महत्व है, क्योंकि यह एकादशी संतान प्राप्ति का वरदान देने वाली मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत रखने से भगवान शिव और विष्णु दोनों का आशीर्वाद मिलता है।

इन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

  • मेष राशि – धार्मिक यात्रा जा सकते हैं। आध्यात्मिक कार्य मे रूचि बढ़ेगी। भाग्य की वृद्धि के योग बनेंगे। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
  • वृषभ राशि – कार्यक्षेत्र में उन्नति, व्यापार में उछाल, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
  • सिंह राशि – अचानक धन का लाभ होगा। रुका धन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा।
  • धनु राशि – भाग्य का उदय होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीद सकते हैं।
  • मीन राशि- शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में उन्नति होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.