ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनिल अंबानी की 4 कंपनियों ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन

भारतीय शेयर बाजार में अनिल अंबानी की 4 कंपनियों ने निवेशकों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। ये 4 कंपनियां- रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस पावर और रिलायंस होम फाइनेंस हैं। इन सभी कंपनियों के स्टॉक बुरी तरह क्रैश हुए हैं। शेयर बाजार के एक्सपर्ट इस गिरावट की वजह सेबी की कार्रवाई को बता रहे हैं। वहीं, अनिल अंबानी की प्रमुख कंपनी रिलायंस कैपिटल ने कहा है कि सेबी की कार्रवाई के वित्तीय प्रभाव के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती है। रिलायंस कैपिटल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि अभी सेबी के अंतरिम आदेश के वित्तीय प्रभाव का अनुमान लगाना मुश्किल है।

सेबी ने रिलायंस कैपिटल की सब्सिडरी कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य लोगों पर अनुचित व्यवहार के अलावा नियमों के उल्लंघन को लेकर पूंजी बाजार में कारोबार की रोक लगाई थी। इसके साथ ही सेबी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। गुरुवार के कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस इंफ्रा का शेयर भाव करीब 8 फीसदी नुकसान के साथ 113 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। रिलायंस होम फाइनेंस की बात करें तो 4.95 फीसदी की गिरावट आई है और ये 4.03 रुपए के स्तर पर ठहरा है। रिलायंस कैपिटल 2.76 फीसदी नुकसान के साथ 14.10 रुपए पर है तो वहीं रिलायंस पावर 4.60 फीसदी लुढ़क कर 14.10 रुपए पर बंद हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.