ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डोंडी पिटवाकर कहा घर में चूल्‍हा ना जलाएं, खेत और जंगलों में दाल बाटी चूरमा बनाएं, यह है वजह

घट्टिया। 15 दिन से वर्षा की खेंच के कारण सोयाबीन सहित अन्य फसलें मुरझाने लगी है। किसानों के चेहरों पर भी चिंता की लकीर झलकने लगी। वर्षा की कामना के लिए रविवार को उज्जैनी मनाई जाएगी। ग्राम पटेल कालू सिंह पवार एवं सरपंच यशवंत मालवीय ने ग्रामीणों की सहमति से डोंडी पिटवाकर उज्जैनी मनाने का आह्वान किया। उज्जैनी में सभी ग्रामीणजन घरों में चूल्हा नहीं जलाते हैं, खेत और जंगलों में जाकर दाल बाटी चूरमा का भोजन बनाकर इंद्रदेव को भोग लगाकर वर्ष हेतु उनको मानते हैं।

रविवार को उज्जैनी के आयोजन पर सभी ग्रामवासी अपने प्रतिष्ठान आदि बंद रखकर जंगलों में जाकर भोजन बनाएंगे। व्यापारी संगठन ने भी इस आयोजन का समर्थन किया। सोयाबीन की फसल में फल और फली लगने की तैयारी चल रही है। कुछ दिनों में फसल तैयार हो जाएगी। पिछले 15 दिनों से वर्षा नहीं हुई है।

इसके कारण अगली फसल भी होने की संभावना कम हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि शासन प्रशासन घट्टिया सहित आसपास के गांव को भी नर्मदा पेयजल योजना लिंक से समय रहते जोड़ने की कार्रवाई करते हुए घट्टिया क्षेत्र के गांव में पेयजल हेतु नर्मदा का पानी लाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.