ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, तीसरे टी20 में दर्शकों को स्टेडियम आने की मिली इजाज़त

India vs West Indies: 20 फरवरी को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 20,000 दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति दे दी है.

India vs West Indies 3rd T20, BCCI Spectators: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 20 फरवरी को खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए 20,000 दर्शकों को ईडन गार्डंस (Eden Gardens) में प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया है, जिनमें ज्यादातर बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के सदस्य होंगे.

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ के प्रमुख अविषेक डालमिया को लिखे ईमेल में कहा, “आपके अनुरोध के बाद अन्य पदाधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 में दर्शकों को प्रवेश दिया जा सकता है.”

बता दें कि इसके लिये कैब अपने सदस्यों और मान्य ईकाइयों को मुफ्त टिकट जारी करेगा. डालमिया ने कहा, हम बीसीसीआई के शुक्रगुजार हैं. इससे कैब आजीवन सहयोगियों, सालाना और मानद् सदस्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकेगा.

इससे पहले गांगुली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा था कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की जोखिम से बचने के लिये दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. हालांकि, डालमिया ने 70 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति देने की गुजारिश की थी.

गौरतलब है कि पहले दो टी20 मैचों में 2000 के करीब दर्शकों को कारपोरेट बॉक्स और डॉक्टर बी सी रॉय क्लब हाउस के ऊपरी दर्जे में प्रवेश की अनुमति दी गई है. पहले दो टी20 मैचों के मैच पास सिर्फ प्रायोजकों के लिए हैं.

कल खेला जाएगा दूसरा टी20

भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी 18 फरवरी को दूसरा टी20 खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहला टी20 जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. इससे पहले भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम का सुपड़ा साफ किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.