ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएम मोदी 14 सितंबर को भूमिपूजन के लिए आ सकते हैं बीना रिफाइनरी

बीना। भारत पैट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा रिफाइनरी में किए जा रहे लगभग 50 हजार करोड़ के निवेश का भूमिपूजन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को बीना आ सकते हैं। रिफाइनरी रोड स्थित हड़कलखाती ग्राम के पास उनकी सभा होगी। जिसका निरीक्षण कमिश्नर, कलेक्टर ने रविवार की शाम किया। इसके बाद वह रिफाइनरी के अंदर गए और बीपीसीएल के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

बीना रिफाइनरी का विस्तार करने बीपीसीएल द्वारा लगभग 50 हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है। रिफाइनरी विस्तार सहित अन्य सहायक उद्यमों की आधार शिला रखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन बीना में होगा। प्रधानमंत्री की आमसभा के लिए ग्राम हड़कलखाती के पीछे रिफाइनरी की खाली पड़ी जमीन को तैयार किया जा रहा है।

साथ ही सभा स्थल तक के लिए बनने वाली सड़कों का जायजा लिया। अधिकारियों से चर्चा के बाद अधिकारीद्वय रिफाइनरी के भीतर गए। जहां बीपीसीएल की तैयारियों की समीक्षा ली। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग दो घंटे का होगा। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए तीन हैलीपेड आगासौद रोड स्थित कोविड अस्पताल के पास बनाए गए हैं। संभावित कार्यक्रम अनुसार यहां प्रधानमंत्री का हैलीकाप्टर उतरेगा।

यहां से वह आक्सीजन प्लांट के रास्ते से रिफाइनरी के अंदर जाएंगे और वहां निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन उपरांत वह रिफाइनरी के गेट नंबर एक से सभा स्थल तक पहुंचेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वह हैलीकाप्टर से रवाना होंगे।

सितंबर में दौरा तय है

विधायक महेश राय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीना आगमन तय है। वह 14 सितंबर या 28 सितंबर को बीना आ सकते हैं। 3500 से अधिक बसों से कार्यकर्ता उनकी सभा में पहुंचेंगे। तैयारियां जोरों पर हैं, जल्द ही तारीख की घोषणा हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.