ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नकली पुलिस कमिश्नर ने फोन कर टीआइ को बुलाया थाने, आरोपित भोपाल से गिरफ्तार

इंदौर। पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर बनकर इंदौर के थाना प्रभारियों को फोन करने वाले आरोपित ओम सोनी को क्राइम ब्रांच ने भोपाल से गिरफ्तार किया। वह पहले तो खुद को भाजपा नेता का बेटा बता रहा था। बाद में कहने लगा कि पुलिस सिस्टम को चेक करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को फोन लगा रहा था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपित ने रविवार को चंदन नगर थाना प्रभारी मनोज मिश्रा को फोन किया था। उसने कहा कि पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर बोल रहा हूं। एक घंटे में थाने पहुंच रहा हूं। कमिश्नर के आदेश को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाने पहुंच गए और स्टाफ को भी बुला लिया। काफी इंतजार के बाद भी कमिश्नर नहीं पहुंचे। इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसी बीच पता चला कि अन्य थाना प्रभारियों को भी इसी तरह का फोन आया है। मामला क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा तो नंबर की जांच की, इस पर वह भोपाल का निकला। टीम ने वहां जाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

12वीं पास है आरोपित, आनलाइन निकाले थे नंबर

आरोपित मुलरूप से छिंदवाड़ा का रहने वाला है। भोपाल में पिज्जा की दुकान पर काम करता है। वह 12वीं तक पढ़ा हुआ है। पूछताछ में बताया कि थाना प्रभारियों के मोबाइल नंबर उसने आनलाइन निकाले थे। इसके बाद फोन लगाना शुरू किया। आरोपित के मोबाइल में कई पुलिस अधिकारियों के नंबर भी मिले हैं। मामले में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.