नौकरी पाने के चक्कर में कुरुक्षेत्र के युवक ने गवाएं तीन लाख रुपये
हरियाणा | कुरुक्षेत्र के कृष्णा गेट थाना पुलिस ने आस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये ठगे थे।
मसीता हाउस निवासी सुरेंद्र कुमार ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मेन बाजार में लक्ष्मी नारायण ज्वेलर के नाम से दुकान है। वह आम तौर पर भद्रकाली मंदिर में जाता रहता है। वहां पर श्याम कालोनी निवासी सोनू कश्यप भी मंदिर में अकसर आता रहता है। इसी कारण उनकी आपस में जान-पहचान हो गई। सोनू कश्यप ने बताया कि वह सैनी कालोनी निवासी विवेक व पटियाला निवासी कमलजीत के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.