ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में देर रात खुलेआम हो रही थी हुक्‍का पार्टी, नेताओं व कारोबारियों के बेटे गिरफ्तार

इंदौर । विजय नगर थाना पुलिस ने बुधवार की रात हुक्का पार्टी करते पांच युवकों को गिरफ्तार किया। यह नेताओं व कारोबारियों के बेटे बताये जा रहे हैं। देर रात गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अधिकारियों व नेताओं के थाने में फोन आने लगे। इसी बात को लेकर हेड कांस्टेबल जितेंद्र चौहान और आरक्षक प्रवीण सिंह के बीच विवाद हो गया।

अपर डीसीपी जोन-2 राजेश व्यास के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम शालीमार टाउनशिप निवासी धनजय जयसिंह जादौन, योजना-74 निवासी प्रकाश मधुसूदन सोमानी, ओल्ड पलासिया निवासी मृदुल प्रवीण जैन, सिरपुर निवासी यश शैलेश उर्फ राजा अग्निहोत्री हैं, धर्मेंद्र प्रफुल्ल गुप्ता निवासी ज्ञानशिला पार्क टेलीफोन नगर है। आरोपी स्कीम-74 स्थित एक घर की छत पर हुक्का पार्टी कर रहे थे। देर रात आरोपी के परिजन थाने पहुंचे। यश ने खुद को पूर्व आईजी का रिश्तेदार बताकर पुलिसकर्मियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस घर में घुसकर कार्रवाई नहीं कर सकती। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 269 के तहत मामला दर्ज कर रात में ही जमानत पर रिहा कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.