ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेपाल के आसिफ शेख ने भारत के खिलाफ मैच में कर दिखाया ये कमाल

 नई दिल्‍ली। एशिया कप में भारत और नेपाल के बीच श्रीलंका के कैंडी में खेले जा रहे मैच में नेपाल के खिलाड़ी आसिफ शेख ने एक अनोखा रिकार्ड बना लिया। भारत के खिलाफ खेलते हुए आसिफ ने अर्धशतक जड़ दिया। ऐसा करके वो एशिया कप में अर्धशतक लगाने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

कैच छूटा और बच गए आसिफ

भारत के खिलाफ मैच के दौरान आसिफ के शाट मारने के बाद फील्डिंग कर रहे खिलाड़ी से कैच छूट गया। इसके बाद उन्होंने रनों की झड़ी लगा दी और 97 गेदों में 8 चौकों के साथ 58 रन का योगदान दिया। भारत के खिलाफ भी उनका यह पहला अर्धशतक रहा और आसिफ के वनडे करियर का यह 10वां अर्धशतक रहा।

भारत के खिलाफ रही शानदार शुरुआत

कैंडी के स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में नेपाल क्रिकट टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। कुशल भुर्तेल और आसिफ शेख ने मिलकर 65 रनों की साझेदारी की, इस दौरान उन्होंने 9.5 ओवर खेले। नेपाल के दोनों क्रिकेटर्स की किस्मत से भारतीय फील्डर्स उनके कैच नहीं पकड़ पाए। इसके बाद भुर्तेल ईशान किशन के हाथ में कैच दे बैठे।

टीम इंडिया ने नेपाली बल्लेबाजों को समेटा

टीम इंडिया के मोहम्मद सिराज ने आसिफ शेख को पवेलियन लौटाया। रवींद्र जडेजा की बालिंग के आगे नेपाल टीम का मिडिल आर्डर खास कमाल नहीं दिखा पाया। टीम इंडिया के सिराज और शमी की बालिंग ने नेपाली बल्लेबाजों को तेजी से रन नहीं बनाने दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.