ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

क्या मां ने ही की अपनी लाडली की हत्या? सना खान हत्याकांड में बड़ा खुलासा

 जबलपुर। भाजपा पदाधिकारी सना खान हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, इस मामले में फॉरेंसिक लैब ने पुलिस को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें नया ट्विस्ट सामने आया है। इस फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक घर में मिले सना खान के खून के धब्बे और सना खान की मां के खून की डीएनए मेल खा गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सना खान की हत्या के मामले में दिन प्रतिदिन एक नया मोड़ आता जा रहा है। फॉरेंसिक लैब में हुई जांच में यह बात स्पष्ट हो गई है कि सना खान के घर पर हत्या के बाद जो खून पुलिस ने जांच के लिए एकत्र किया था, वह डीएनए टेस्ट में सना खान की मां से मैच कर गया है।

तीनों जगह से बरामद खून मां से मेल खाया

 जानकारी के अनुसार फॉरेंसिक लैब ने पुलिस को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें सना खान की मां की खून और सना खान के मर्डर के बाद वहां से एकत्र किए गए ब्लड सैंपल मेल हो गया है। बता दें कि पुलिस ने तीन जगह से ब्लड कलेक्ट किए थे। आरोपी अमित साहू के घर के सोफे से, अमित साहू के घर से और एक डंडे से जिससे सना खान पर जानलेवा हमला किया गया था। इन तीनों जगह का खून, सना खान की मां डीएनए से मेल खा गया है। इस मामले की जांच में अब तक पुलिस सना खान का शव और मोबाइल नहीं ढूंढ पाई है।

एक महीने बाद भी शव नहीं ढूंढ पाई पुलिस

गौरतलब है कि बीजेपी नेता सना खान के पति अमित साहू उर्फ पप्पू सहित पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा की पदाधिकारी सना उर्फ हिना खान अलग रह रहे अपने पति साहू के मध्य प्रदेश में जबलपुर स्थित घर दो अगस्त को गई थी। साहू से फोन पर कहासुनी होने के बाद खान वहां गई थी। उसके बाद वह लापता हो गई और पांच अगस्त को शुरू की गई जांच में शक की सूई साहू और उसके सहयोगियों पर जा टिकी। यह संदेह जताया गया है कि उन्होंने सना खान की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने हत्या का एक मामला दर्ज किया और साहू सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.