ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत का मचान ढहा, काम कर रहे 3 श्रमिकों की मौत

तेलंगाना के हैदराबाद में एक निर्माणाधीन इमारत का मचान ढहने से बृहस्पतिवार को तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कुछ श्रमिक इमारत की छठी मंजिल पर काम कर रहे थे और संदेह जताया जा रहा है कि अधिक भार होने के कारण लकड़ी का मचान ढह गया।

पुलिस के मुताबिक, श्रमिक छठी मंजिल से जमीन पर आ गिरे। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि वे निर्माणाधीन इमारत की ‘अनधिकृत’ छठी मंजिल को ध्वस्त करने की प्रक्रिया में हैं। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.