ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बॉक्स ऑफिस पर फिर चला शाहरुख खान का जादू, ‘जवान’ ने पहले तीन दिन में कमाए 144.22 करोड़ रुपए

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की ‘जवान’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा कर रख दिया है। ‘जवान’ फिल्म ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन देशभर में कुल 144.22 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह भारत में अबतक किसी हिंदी फिल्म की एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई है। निर्माताओं ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

तमिल फिल्मकार एटली द्वारा निर्देशित फिल्म बृहस्पतिवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ की गई थी। फिल्म में खान के अलावा, नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं और दीपिका पादुकोण की संक्षिप्त भूमिका है। ‘जवान’ के निर्माण में शामिल प्रोडक्शन हाउस, ‘रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट’ ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की। पोस्ट में गया है, “ अबतक की सबसे ज्यादा एक दिन की कमाई। सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर 144.22 करोड़ रुपये की कमाई। 68.72 करोड़ रुपये (हिंदी) में कमाए।”

फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ संजय दत्त की भी अतिथि भूमिका है। कारोबारी विशेषज्ञ तरण आदर्श ने कहा कि ‘जवान’ के हिंदी संस्करण ने तीन दिन में 180.45 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.