ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पन्ना महारानी के पक्ष में उतरा दतिया का राजघराना, पूरी घटना को बताया साजिश, सरकार और प्रशासन को दी ये चेतावनी

दतिया। मध्यप्रदेश के पन्ना में राजघराने के द्वारा स्थापित प्राचीन जुगल किशोर मंदिर में राजघराने की राजमाता एवं राजगद्दी पर आसीन उनके पुत्र को मंदिर में चली आ रही राजघराने की पूजा पद्धति परंपरा से वंचित करने को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। मध्य प्रदेश के दतिया राजघराने के कुंवर राजा राहुल देव सिंह राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजपूत करणी सेना ने पन्ना राजघराने का समर्थन करते हुए शासन को वीआईपी कल्चर समाप्त करने की चेतावनी देते हुए पन्ना राजघराने की राजमाता के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय संरक्षक कुंवर राजा राहुल देव सिंह ने इस पूरे मामले को साजिश ठहराया है। उन्होंने कहा कि श्री राजपूत करणी सेना शांत नहीं रहेगी और पन्ना राजघराने के अपमान के खिलाफ जल्दी ही उग्र आंदोलन करेगी। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय संरक्षक कुंवर राजा राहुल देव सिंह ने राजघरानो के अधिकार और चली आ रही परंपराओं को षड्यंत्र के तहत रोके जाने को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए देश के तमाम मंदिरों से वीआईपी कल्चर समाप्त करने की बात दोहराते हुए शासन और प्रशासन पर दोहरी भूमिका अपनाने का आरोप लगाया।

पन्ना राज घराने की महारानी के साथ जो घटना घटित की गई है वो सर्वथा अशोभनीय और निंदनीय है। राज परिवार का यह अधिकार है कि वह गर्भ गृह तक जा सकता है। वहां उनके परिजन पहले जाते रहे हैं। प्रशासन के इस कृत्य की मैं निंदा करता हूं और सरकार को तथा प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि इस प्रकार के कृत्य बंद करें अन्यथा क्षत्रिय समाज मैदान में उतरेगा एवं ईट से ईट बजाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.