ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया का सातवां चरण प्रारंभ, पढ़ें क्‍या है अंतिम तिथि

जबलपुर। प्रवेश प्रक्रिया का सातवां चरण फिर प्रारंभ हो गया है। 12 सितंबर से प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीयन प्रारंभ हुए हैंं, जो 16 सितबंर तक जारी रहेगा। प्राचार्य अग्रणी महाकोशल कालेज डा.एसी तिवारी ने कहा कि सभी कालेजों में शिक्षण कार्य के लिए तीन-तीन दिन शिक्षकों को भेजने की व्यवस्था की जा रही है, बाद में शासन स्तर पर पद भरने की प्रक्रिया होगी।

नए कालेज खोलने का प्रस्ताव सत्र 2023-24 से अमल में

सरकार ने लंबे समय से अटके नए कालेज खोलने के प्रस्ताव को सत्र 2023-24 से अमल में लिया। कालेज खोल दिए गए। इनमें प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू की गई लेकिन जानकारी के आभाव में विद्यार्थी इसका लाभ नहीं उठा सके। कई विद्यार्थी प्रवेश लेना भी चाहते थे लेकिन कालेज का खुद का इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ आदि नदारद होने की वजह से विद्यार्थियों ने विकल्प बदल दिया और निजी कालेजों में प्रवेश ले लिया। गढ़ा कालेज फिलहाल मिडिल स्कूल कछपुरा में संचालित किया जा रहा है। यहां पर वाणिज्य, कला और विज्ञान के विषय है। इसमें वाणिज्य में एक, विज्ञान में दस और कला में दो विद्यार्थियों ने फिलहाल दाखिला लिया हुआ है।

विषयवार शिक्षक अन्य कालेजों से क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक कार्यालय स्तर पर आएंगे

प्रवेश प्रभारी डा.मंजू बरखाने ने बताया कि अध्यापन का कार्य करवाने के लिए विषयवार शिक्षक अन्य कालेजों से आएंगे। यह व्यवस्था क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक कार्यालय स्तर पर की जाएगी। इसके अलावा शहपुरा का कालेज फिलहाल उत्कृष्ठ बालक विद्यालय शहपुरा में संचालित किया जा रहा है। प्रवेश प्रभारी डा.केके पांडे ने कहा कि अभी एक भी प्रवेश विद्यार्थियों ने यहां नहीं लिया है। यहां कला के विभिन्न पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। इसी तरह चरगवां का कालेज सामुदायिक भवन में संचालित किया जा रहा है। यहां के प्रवेश प्रभारी मो.एम रजा से संपर्क नहीं हो सका। बताया जाता है कि कालेज में प्रवेश दो-चार ही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.