ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IND vs PAK: शोएब अख्तर समेत तमाम पाकिस्तानी समर्थक कर रहे दुआ बरसो रे मेघा..मेघा

 कोलंबो में चल रहे भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की वजह से बाधा पड़ गई है। भारत ने पहले खेलते हुए पाकिस्तान को 357 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पाकिस्तान की पारी में 11 ओवर का खेल हुआ और फिर बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद मैच रोकना पड़ा। इस दौरान पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाये हैं। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी पैवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को बहुत निराशा हो रही है, क्योंकि भारत की जीत की काफी उम्मीदें बन गई थीं।

पाकिस्तानियों को राहत

उधर टीम की हार निश्चित देख पाकिस्तान के समर्थक दुआ कर रहे हैं बारिश रुके और मैच रद्द हो जाए। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है..बरसो रे मेघा..मेघा। यानी पाकिस्तान के समर्थक चाहते नहीं कि बारिश रुके और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़े।

पाकिस्तान के अन्य लोग भी बारिश के टीम के राहत भी बात बता रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि बारिश की वजह से पाकिस्तान को राहत मिल गई है। बता दें कि अगर मैच रद्द हो जाता है तो भारत और पाकिस्तान में एक-एक प्वाइंट बंट जाएगा। इससे भारत को नुकसान है।

क्या हैं विकल्प?

अब अगर बारिश की वजह से खेल आगे नहीं होता है तो फिर भारत-पाकिस्तान का यह मैच रद्द करार दिया जाएगा। दरअसल, वनडे क्रिकेट में डकवर्थ लुईस नियम तभी लगता है जब दूसरी पारी में कम से कम 20 ओवर का खेल पूरा हो जाए। अभी तक पाकिस्तान की पारी में 11 ओवर का खेल ही हुआ है। इसी वजह से अगर अब मैच नहीं होता है तो फिर यह मुकाबला रद्द हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.