ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फेसबुक पर 56 साल की महिला से हुआ प्यार, फिर रचाई शादी…45 लाख रुपए ठग हुआ फरार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद एक व्यक्ति ने नवी मुंबई की 56 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर 45 लाख रुपए की नकदी और आभूषण ठग लिए। पुलिस ने बताया कि महिला, सानपाड़ा इलाके में अपने बेटे के साथ रहती है। वह 2020 में अपने पति से अलग हो गई थी। बाद में, उसकी मुलाकात सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर मुंबई के कफ परेड इलाके के रहने वाले 42 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति से हुई। सानपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला को यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। प्राथमिकी के मुताबिक आरोपी अक्सर महिला के घर आने लगा और फिर दोनों ने शादी कर ली।

अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने कथित तौर पर महिला को पीटना और गालियां देना शुरू कर दिया और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला द्वारा दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर उसके पैसे और सोने के आभूषणों सहित कुल मिलाकर 45 लाख रुपए ले लिए, जिसमें 36 लाख रुपए नकद भी शामिल थे।

महिला की शिकायत के आधार पर सानपाड़ा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), धारा 494 (पति या पत्नी के जीवनकाल के दौरान दोबारा शादी करना), धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.