ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पांच दिन में 31 वाहन चोरी, कीमत दो लाख, चार वाहन बरामद

भोपाल। राजधानी में वाहन चोरों ने आतंक मचा रहा है, रोजाना वाहन चोरी हो रहे हैं। पिछले पांच दिनों में शहर से दो लाख कीमत के 31 दो पहिया वाहन चोरी हुए। जब पुलिस ने चार वाहन चोरी के बरामद किए हैं तो कीमत ढाई लाख कीमत बताकर वाहवाही लूट ली, खैर इस साल अभी आठ माह में 947 वाहन चोरी हो चुके हैं,जबकि पिछले 1003 वाहन चोरी हुए थे। पुलिस तमाम कोशिश के बाद भी वाहन चोरी पर रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि शहर से रोजाना करीब चार वाहन चोरी हो रहे हैं,यह हालात तब है, जब पुलिस चोरी रोकने के लिए तमाम कोशिश कर रही है। पुलिस वाहन चोरी की रिकवरी 20 से 30 फीसद मान रही है,पुलिस का तर्क रहता है कि कई बार वाहन चोरी होने के बाद वह लावारिश मिल जाते हैं, जबकि वाहन मालिक बीमा राशि मिल जाने के कारण वाहन लेने पहं आता है।

वाहन चोरी का पुलिस कमिश्नरेट में गणित:-

राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट बनने के वाहन चोरी की रफतार बढ़ी हुई है। कमिश्नरी के पहले साल में 1200 वाहन चोरी हुए थे। 2022 में यह संख्या 1596 पहुंची और इसी साल आठ माह में यह संख्या 947 के करीब पहुंच चुकी है। वाहन चोर लगातार वारदात कर रहे हैं,लेकिन चौंकाने बात जब समझ वाहन चोरी होने के बाद पुलिस वाहन चोरी की कीमत कम दर्ज करती है और बरामद के बाद ज्यादा बताती है।

वाहन चोरी सबसे अधिक यहां :-

राजधानी के पांच थानों में सबसे अधिक चोरी की वारदात हो रही है:-

राजधानी मेें वाहन चोर सबसे ज्यादा वाहन चोरी की वारदात में पहले नंबर कोहेफिजा दूसरे पर अशोकागार्डन, हनुमानगंज, एमपीनगर और पिपलानी वाहन चोरी के मामले हो रहे हैं।हम बता दें कि एमपीनगर इलाका वाहन चोरी के लिए बदनाम था, यहां पुलिस को वाहन चोरी रोकने ेके लिए चोरों से सावधान का चेतावनी का बोर्ड लगाना पड़ गया था।कोहेफिजा के हमीदिया अस्पताल वाहन चोरी का सबसे बड़ा स्थान बनता जा रहा है। जबकि एमपीनगर में एक बार फिर से वाहन चोरी बढ़ गई है।

पार्किंग और सुनसान स्थान से चोरी:-

वाहन चोर सबसे ज्यादा रैकी कर पार्किंग में खड़े वाहनों से वाहन चोरी किए जाते हैं। जबकि सुनसान स्थान से वाहन चोरी करना आसान हासेता है। बताया जा रहा है कि वाहन चोरी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बेच दिए जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.