ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारी बारिश से लबालब हुआ गांधीसागर बांध, पांच छोटे गेट खोले गए

मंदसौर। मंदसौर। बीते दो दिनों से जारी बारिश के कारण गांधीसागर बांध लबालब हो चुका है। जिसके चलते गांधीसागर बांध के पांच छोटे गेट खोले गए हैं। वर्तमान में बांध का जलस्तर 1308 फीट। फिलहाल पानी की आवक 4.50 लाख क्यूसेक बनी हुई है।

पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में घुसा पानी

शिवना नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई जोरदार वर्षा से शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में 2:30 बजे शिवना नदी ने श्री पशुपतिनाथ महादेव का जलाभिषेक किया। लगभग ढाई घंटे तक प्रतिमा का अर्द्ध जलाभिषेक करने के बाद रविवार सुबह पांच बजे शिवना का पानी नीचे उतर गया। इधर गांधीसागर बांध में भी 24 घंटे में रिकार्ड आवक हुई है।

6 इंच पानी उतरा

रात 8:13 बजे शिवना नदी ने तापेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश किया। रात 10:19 बजे शिवना नदी का जलस्तर कम होते-होते लगभग 6 इंच पानी उतर गया। रात 11:44 बजे कालाभाटा बांध में पानी की जबरदस्त आवक के चलते पांचवा गेट भी 6 फीट खोला गया। रात 12:13 बजे शिवना नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा।

रात 12:36 बजे पशुपतिनाथ महादेव गर्भ गृह में पानी पहुंचा। बारिश के कारण रात 1:32 बजे शिवना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस अधिकारी पहुंचे। रात ढाई बजे शिवना नदी ने श्री पशुपतिनाथ महादेव का अर्द्ध जलाभिषेक किया। शनिवार सुबह 5 बजे पानी उतरा। सुबह 8:57 बजे तक श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर से शिवना का पानी करीब 4 फीट नीचे उतरा।

ये है हालात

मुक्तिधाम क्षेत्र के मंदिर जलमग्न है। दोनों छोटी पुलिया डूबी हुई है। काला भाटा डेम के 5 गेट खोल दिए गए हैं। सुबह 8 बजे तक गांधीसागर बांध का जलस्तर 1307 फीट तक पहुंच गया था। पानी की आवक 4 लाख 36 हजार 338 क्यूसेक थी। वही 4 हजार 581 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

मंदिर की साफ-सफाई की गई

सुबह भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से पानी उतरने के बाद मंदिर की साफ-सफाई की गई। सुबह 7 बजे होने वाली प्रातः कालीन आरती 8:30 बजे हुई। इधर नाहरगढ़-बिल्लोद मार्ग पर शिवना नदी पर बनी पुलिया अभी भी डूबी हुई है। पुलिया के ऊपर पानी होने से आवागमन बंद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.