ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा नेता के क्लीनिक पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के कस्बे में राई रोड पर स्थित एक भाजपा नेता की क्लीनिक पर स्टाफ के कर्मचारियों ने उपचार कराने के लिए आई एक महिला मरीज के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय पीड़ित ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि 11 सितम्बर को उसके पति काम से कहीं बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी, इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे उसकी तबीयत खराब हुइ्र तो वह उसके घर के पास ही स्थित भाजपा नेता उमाचरण धाकड़ के क्लीनिक उपकार हास्पिटल पर दवाई लेने चली गई।

वहां उसे मेडिकल पर काम करने वाले रवि धाकड़ और दिलीप धाकड़ मिले, जो मेडिकल स्टोर पर ही बैठे हुए थे। पीड़िता के अनुसार उसने जब उक्त लोगों से दवाई मांगी तो वह बोले कि तुम्हारी जांच करने के बाद तुम्हें दवाई दे देंगे और मुझे जांच करने के बहाने अंदर वाले कमरे में ले गये उस समय अस्पताल में और कोई नहीं था।

  • क्‍लीनिक जहां वारदात हुई

आरोपितों ने दी धमकी

बकौल पीड़िता वहां उसे जमीन पर पटक कर उसकी मर्जी के बिना जबरन दुष्कर्म किया और इसके बाद उसके साथी दिलीप धाकड़ ने भी जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने आरोपितों से कहा कि वह इस घटना के बारे में अपने पति को बताएगी तो दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना की जानकारी पति को दी या पुलिस को शिकायत दर्ज कराई तो वह उसे जान से मार देंगे।

पीड़िता के अनुसार वह डर के कारण इतने दिन तक शांत रही लेकिन किसी तरह पति को घटना की जानकारी दी और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.