ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘जवान’ ने तोड़ा रिकॉर्ड..! बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का आंकड़ा किया पार, सिनेमाघरों में छाए किंग खान

नई दिल्ली। शाहरुख खान की जवान को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके है। 7 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खूब पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि एटली के निर्देशन में बनी जवान ने पूरी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ‘जवान’ ने अपनी रिलीज़ के 13 दिन के अंदर दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 907.54 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पेज पर फिल्म द्वारा दुनिया भर में की गई कमाई के आंकड़े साझा किए। उसने लिखा, “ इस तरह से ‘किंग’ बॉक्स ऑफिस पर राज करता है। ‘जवान’ को सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ किया गया था।

फिल्म में खान के अलावा, नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं और दीपिका पादुकोण की संक्षिप्त भूमिका है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ संजय दत्त की भी अतिथि भूमिका है। ‘‘रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट’ की पेशकश ‘जवान’ की निर्माता गौरी खान और सह-निर्माता गौरव वर्मा हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.