ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना के तहत झुग्गी, किरायेदार, आवासहीन परिवारों को मिलेगा पक्का घर

प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा निगम मुख्यालय के प्रस्ताव अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक मोर मकान मोर आस के तहत झुग्गी एवं गैर झुग्गी बस्ती में निवासरत किराएदारों, आवासहीन परिवारों को आवास प्रदान करने का फैसला लिया गया है। योजना का शीर्षक राज्य शासन द्वारा मोर मकान मोर आस पक्की छत के पूरा होही आस अब सब्बो के होही अपन पक्का आवास रखा गया है। इसमें कुल 20 बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना का निकाय में क्रियान्वयन करने का प्रस्ताव लोकहित में महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में निगम की एमआइसी ने सर्वसम्मति से स्वीकृत किया। प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यालय के प्रस्ताव अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास मिशन के घटक भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) परियोजना के तहत 609 जी प्लस 3 आवासों का निर्माण होगा। जिसमें लाभांडी एवं दलदल सिवनी स्थित ईडब्ल्यूएस भूमि शामिल है। एमआईसी ने प्रस्ताव अनुसार अतिरिक्त नवीन परियोजना स्थलों लाभांडी एवं दलदल सिवनी स्थित ईडब्ल्यूएस भूमि में निर्माणाधीन आवासों को समाहित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.