ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चने की आवक बढ़ने से भाव में मंदी, दालों के दाम तेज

इंदौर। प्रदेश की मंडियों में चने की अच्छी आवक दर्ज की गई। हालांकि, ज्यादातर चना हलकी और मीडियम क्वालिटी का आया है। इधर, मिलों की ऊंचे दामों पर लेवाली कमजोर रहने से भाव में करेक्शन देखा गया। शुक्रवार को चना कांटा 50 रुपये घटकर 6450-6500 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। अच्छी क्वालिटी के चने में ज्यादा मंदी की गुंजाइश कम हैं, क्योंकि उत्पादक मंडियों से अच्छी क्वालिटी का चना मिलना बंद हो गया है।

सरकारी टेंडर के माल फिर से 6600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास पहुंच रहे हैं, जबकि घरेलू मंडियों की अपेक्षा सरकारी चने की क्वालिटी हल्की है। इसलिए प्राइवेट सेक्टर में देसी चने की लेवाली बढ़ सकती है। चना दाल में सीमित पूछपरख रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए है। वहीं डालर चने में लेवाली जोरदार रहने और आवक पर्याप्त नहीं होने से भाव में तेजी रही। काबुली चने में करीब 200 रुपये की तेजी रही। डॉलर चना (40/42) 16800, (42/44) 16600, (44/46) 16400, (58/60) 15200, (60/62) 15100, (62/64) 15000 रु. क्विंटल बोला गया।

इधर, मूंग में मिलों की लेवाली जोरदार रहने और आवक कम होने से भाव मे सुधार रहा। मूंग बढ़कर 9100-9300, बारिश का मूंग नया 9600-9900, एवरेज 7500-8300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए। मूंग दाल ओर मूंग मगोर में भी लेवाली अच्छी रहने से 100 रुपये की तेजी रही। वहीं उड़द मोगर में 300 और उड़द दाल में 100 रुपये की तेजी रही।

दलहन के दाम – चना कांटा 6450-6500, विशाल 6300-6350, डंकी 5700-6100, मसूर 6300, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11400-11700, कर्नाटक 11800-12100, निमाड़ी तुवर 9500-11700, मूंग 9100-9300, बारिश का मूंग नया 9600-9900, एवरेज 7500-8300, उड़द बेस्ट 9000-9500, मीडियम 7000-8500, उड़द गर्मी 8600-9400, मीडियम 4500-5500, हलका उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 8350-8450, मीडियम 8550-8650, बेस्ट 8750-8850, मसूर दाल 7750-7850, बेस्ट 7950-8050, मूंग दाल 10900-11000, बेस्ट 11100-11200, मूंग मोगर 11700-11800, बेस्ट 11900-12000, तुवर दाल 14000-14100, मीडियम 14900-15000, बेस्ट 15500-15600, ए. बेस्ट 16500-16600, ब्रांडेड तुवर दाल 17000, उड़द दाल 10700-10800, बेस्ट 10900-11000, उड़द मोगर 11500-11600, बेस्ट 11700-11800 रुपये।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.