ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रोड हादसे में बाइक सवार बीटेक छात्र की मौत

 बिहार  |  थाना क्षेत्र के चन्नो मोड़ गुल्ली यादव के दुकान के सामने एकचारी महगामा पथ में बुद्धबार को सड़क दुर्घटना में रानीदियारा पंचायत के वार्ड नंबर 16 टपुआ दियारा के राधे मंडल का 24 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक एवं शव को उठाकर थाना लेते गया है। पुलिस ने घटना स्थल के पास स्थित ट्रैक्टर के ट्राली को भी जप्त कर ले गया है। दुर्घटना कैसे हुई है यह स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

टपुआ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि नवनीत बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। दो भाई में यह बड़ा था। मां का पहले ही देहांत हो चुका है। छोटा भाई आनन्द कुमार रसलपुर थाना गया है। घटना की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है। परिजनो के रोने विलखने से स्थिति ह्रदय विदारक बनी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कि नवनीत पढ़ने में काफी तेज था।

स्‍थानीय लोगों ने बताया की युवक लाल रंग की फैसन प्रो बाइक से सनोखर के तरफ से तेज गति से एकचारी के तरफ आ रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद शव लेकर चली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.