ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नदी में बाढ़ आने से 2 युवक टापू पर फंसे, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची SDRF टीम

बैतूल जिले में जंगल लकड़ी काटने गए दो युवकों के तेज बारिश होने की वजह से नदी में आई बाढ़ से नदी के बीच टापू पर फंसने का मामला सामने आया है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के आम ढाणा गांव के पास स्थित माचना नदी का है टापू पर फंसे दोनों युवकों को एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला है।

बताया जा रहा है की आमढाना ग्राम निवासी दुर्गेश कास्दे और विजय कास्दे आमढाना गांव के पास से बहने वाली नदी के टापू पर लकड़ी काटने के लिए गए थे। शाम तकरीबन 4 से पांच बजे के बीच ये दोनों टापू पर गए थे उस समय नदी में बाढ़ नहीं थी लेकिन जब ये लकड़ी लेकर वापस आने लगे उसी समय ऊपरी क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश की वजह से अचानक नदी में बाढ़ आ गई।

एसडीआरएफ की टीम पहुंची मौके पर

बाढ़ में फंस जाने के बाद दोनों ने मोबाइल के जरिए गांव में बाढ़ में फंसने की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने शाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शाहपुर थाना प्रभारी ने होमगार्ड के कमांडेंट को एसडीआरएफ की टीम पूरे संशधानों के साथ भेजने की सूचना देकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम के पहुंचने के एक घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बोट के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू कर किनारे लाया गया।ये दोनों युवक तकरीबन 5 घंटे तक उस टापू पर फंसे रहे गनीमत है की ऊपरी क्षेत्र और नदी के इलाके में बारिश थम गई अगर बारिश लगातार जारी रहती तो रेस्क्यू करने में परेशानी भी बड़ जाती और दोनों युवकों की जान को खतरा भी हो सकता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.