ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर, उज्जैन और रतलाम सराफा बाजार में चांदी के दामों में नरमी

इंदौर। चांदी में ऊंचे दामों पर लेवाली समर्थन कमजोर मिलने और अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार देर रात मुनाफा वसूली की बिकवाली बढ़ने के कारण चांदी वायदा घटकर बंद हुआ। कामेक्स पर चांदी वायदा 23 सेंट घटकर 23.54 डालर प्रति औंस रह गया। इसके चलते इंदौर में भी चांदी की कीमतों में नरमी रही।

चांदी चौरसा 300 रुपये घटकर 73850 रुपये प्रति किलो रह गई। दूसरी ओर भारतीय बाजारों में सोने में सीमित पूछताछ रहने से भाव मजबूत बोले गए। इंदौर में सोना कैडबरी आंशिक सुधरकर 60800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, कामेक्स पर सोना वायदा तीन डालर घटकर 1925 डालर प्रति औंस रह गया।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60800 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60775 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55670 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 60750 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73850 रुपये, चांदी टंच 74000 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74600 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 74150 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 60850 रुपये तथा सोना रवा 60750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 74100 रुपये तथा चांदी टंच 74000 रुपये प्रति किलो बोली गई। वहीं सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.