ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाजार में कई राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

श्योपुर। शहर के मुख्य बाजार में रविवार की सुबह एक युवक ने बाइक को तेज रफ्तार में दौड़ते हुए राहगीरों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा राहगीर घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपित बाइक चालक का फिलहाल कोई अता पता नहीं है। वह हादसे के तुरंत बाद अपनी बाइक को लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपित बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शहर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी रमेशचंद्र (60) रविवार की सुबह साढे नौ बजे के आसपास मुख्य बाजार स्थित कृष्णा टाकीज के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने रमेश चंद को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

बाइक चालक मौके से हुआ फरार

बाइक चालक इसके बाद अन्य राहगीरों को टक्कर मारते हुए तेजी से बाइक को भगा ले गया। हादसे में दिव्यांग राहगीर जाहिद घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीएम के बाद शव को परिवार के लोगों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर घटना के बाद से फरार हुए बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.