ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘मुझे किसी पद की लालसा नहीं, मैं सभी विपक्षी पाटिर्यों को एकजुट करने में लगा हुआ हूं: CM नीतीश

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने एक बार फिर दुहराया कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है और वह अभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं।

“मुझे किसी पद की लालसा नहीं”
जदयू नेता महेश्वर हजारी द्वारा नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मैटेरियल बताने से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैं सभी विपक्षी पाटिर्यों को एकजुट करने में लगा हुआ हूं।’ उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ झुकाव के बारे में पूछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं। वह तो विपक्षी पाटिर्यों को एकजुट करने में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक कब होगी और आगे की रणनीति क्या होगी, इस सवाल पर कहा कि कमेटियां बन गई हैं, बैठक हो रही है। हम इस काम में उनलोगों को सुझाव दे रहे हैं, सभी लोग लगे हुए हैं। आगे सबकुछ तय कर लिया जाएगा। नीतीश ने जाति आधारित गणना की रिपोर्ट कब सार्वजनिक की जाएगी के बारे में पूछने पर कहा कि यह काम लगभग पूरा कर लिया गया है। रिपोर्ट के तैयार होते ही उसे पब्लिश कर दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.