ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोने के दाम 400 रुपये घटकर 60 हजार 200 रुपये तक पहुंचे, खरीददारी का अच्छा मौका

इंदौर। अमेरिकी बांड यील्ड में बढ़त, डालर इंडेक्स में उछाल, ब्रेंट क्रूड की ऊंची कीमतें और कमजोर ग्लोबल संकेत के साथ ही एफआइआइ की लगातार बिक्री के कारण बुलियन वायदा मार्केट में कारोबार बेहद सुस्त दिख रहा है। निवेशक लेवाली से पीछे हटने और सटोरियों की बिकवाली वायदा में बढ़ने के कारण सोना-चांदी वायदा टूट गया।

कामेक्स पर सोना 12 डालर घटकर 1904 डालर प्रति औंस और चांदी 46 सेंट घटकर कारोबार करती देखी गई। इस वजह से भारतीय बाजारों में बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को इंदौर में सोना केडबरी 400 रुपये घटकर 60200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 550 रुपये घटकर 72550 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर भी बाजार में कारोबार कमजोर है, लेकिन नीचे दामों छोटे निवेशकी लेवाली बाजार में आ सकती है। कामेक्स सोना ऊपर में 1904 नीचे में 1895 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 22.87 नीचे में 22.67 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 60200 सोना (आरटीजीएस) 60075 सोना (91.60 कैरेट) 55030 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार सोना 60600 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 72250 चांदी टंच 72750 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 71450 रुपये प्रति किलो बोली गई। मंगलवार को चांदी 73100 रुपये पर बंद हुई थी ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.