ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छात्रों ने माता-पिता एवं स्वजन को लिखा पत्र, मतदान के लिए किया जागरूक

करगीरोड- कोटा । अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने एवं मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किये जाने के लिए विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता एवं स्वजन को पत्र लिखा और पोस्टकार्ड लेखन अभियान से लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता की अपील की।

स्वीप प्रभारी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने बताया कि लोकतांत्रिक सहभागिता एवं शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने महाविद्यालय के विद्यार्थी नए-नए माध्यमों एवं विभिन्न तरीकों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मतदाता की भूमिका विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रनीश खांडेय ने प्रथम, नंदिनी श्रीवास्तव ने द्वितीय और अंजली गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में उत्तम साहू ने प्रथम, दुर्गेश पांडेय ने द्वितीय और अंजली साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. बीएल काशी ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से भय एवं प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक एके पांडेय, डा़ जेके द्विवेदी, डा़ संजू पांडेय स्वीप कैम्पस एम्बेस्डर अंजली गुप्ता, रितेश चंद्राकर और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.