ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहली बार मात खा गये इंदौर के सांसद लालवानी

इंदौर  | के सांसद शंकर लालवानी की सक्रियता किसीसे छिपी नहीं है l ख़ास कर सोशल मीडिया पर हर छोटी से छोटी खबर को वे दिखाते जरूर है। लालवानी कोरोनाकाल में सक्रिय सांसद का सम्मान पा चुके हैं। वे नगर निगम की बैठक से लेकर हर जगह सरकारी आयोजनों में बतौर सांसद अपनी भूमिका का निर्वाहन ज़रूर करते है l किन्तु इंदौर में आज एशिया के सबसे बड़े कचरे से सीएनजी प्लांट का श्रेय में मात खा गये। नईदुनिया के पत्रकार उज्ज्वल शुक्ला, ने अपने कालम में लिखा है कि वे शहर में काफी सक्रिय भी रहते हैं। पिछले दिनों के कुछ मामलों को देखा जाए तो सांसद जी मजमा लूटने में सबसे आगे रहे थे। इंदौर को स्वच्छता का पुरस्कार मिला तो ट्राफी लेने वे ही गए। स्वच्छता का पंच सफाईकर्मियों, जनता और निगम अधिकारियों के प्रयास से लगा, पर वाहवाही सांसद जी के खाते में जमा हो गई थी।

अब शहर में बने सीएनजी प्लांट का श्रेय भी सांसद जी लेना चाहते थे, वे पीएम को आयोजन का न्योता भी दे आए थे, पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। कोरोना पॉज़िटिव होने के चलते भले ही सीएम इस आयोजन में वर्चुअल शामिल होंगे, पर कार्यक्रम की पूरी कमान मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने हाथ में ले रखी है। ऐसे में संसद जी अब सिर्फ कार्यक्रम के एक अतिथि बनकर रह जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.