ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बाज़ार में तीसरे दिन गिरावट, इस हफ्ते सेंसेक्स 320 अंक लुढ़का

देश के शेयर बाज़ार में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बीच प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। ट्रेडिंग के दौरान 686.96 अंक के दायरे में घूमने वाला सेंसेक्स अंत में 59 अंक के नुकसान के साथ 57,833 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी दिनभर के कारोबार में 161.6 अंक के दायरे में घूमा। अंत में यह भी 28 अंक की गिरावट के साथ 17,276 पर बंद हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और दुनिया के सेंट्रल बैंकों द्वारा मौद्रिक नीति सख्त करने की आशंका को देखते हुए बाज़ार में कारोबारियों और निवेशकों का मूड फीका बना रहा। इस हफ्ते सेंसेक्स में 319.95 अंक (0.55%) और निफ्टी 98.45 अंक (0.57% ) कमज़ोरी देखने को मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.