ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने कुछ ऐसा कहा कि, गूंज उठी वरिष्ठजनों की तालियां

छिंदवाड़ा। जिले के सांसद नकुल नाथ का पांच दिवसीय प्रवास पर रविवार को छिंदवाड़ा आगमन हुआ। नागपुर हवाई अड्डे पर आगमन उपरांत कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सड़क मार्ग से होते हुये वे सौंसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सतनूर पहुंचे, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा साथ ही अति आत्मविश्वास से दूर रहने की सलाह भी दी।

वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में बढ़ें आगे

ग्राम सतनूर में आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये सांसद नकुल नाथ ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलनों में उपस्थित होकर बड़ी खुशी मिलती है, क्योंकि इन सम्मेलनों के माध्यम से ही वरिष्ठ कांग्रेसजनों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है। क्षेत्र के उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजन को साधुवाद देते हुये कहा कि वरिष्ठजनों की बदौलत ही आज तक कांग्रेस का झंडा बुलंद है, उनके अनुभव और मार्गदर्शन में ही हमें आगे बढ़ाना होगा।

मौका मिलने पर वरिष्ठजनों से लें अनुभव

नकुलनाथ ने उपस्थित युवा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि जब भी मौका मिले वरिष्ठजनों का अनुभव प्राप्त करें। अपने उदबोधन में नकुलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है इसमें कोई दोमत नहीं है, किन्तु अति आत्मविश्वास उचित नहीं है। उन्होंने उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुये कहा कि अति आत्मविश्वास से दूर रहें और एकजुट होकर कार्य करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.