ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चौरई रेलवे स्टेशन पर पातालकोट ट्रेन के सामने कूदा युवक, पैर कटे बाद में मौत

छिंदवाड़ा। चौरई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पातालकोट ट्रेन के सामने कूद कर सुसाइड का प्रयास किया, युवक चलती पातालकोट ट्रेन के सामने कूद गया, ट्रेन उसके पैरों पर से गुजर गई जिससे उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी अनुसार दुर्गेश पिता परदेशी चौधरी (33) मंडला के कांतिपुर का निवासी है। वह चौरई के काराबोह स्थित रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से आने वाली पातालकोट के सामने आ गया।

इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके दोनों पैर ट्रेन के पहिए के नीचे आने से कट गए। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके स्वजनों को सूचना दे दी है। मृतक घर में इकलौता कमाने वाला था।

वह मजदूरी करता था और पूरे परिवार का गुजारा कर रहा था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक लगभग पटरी पर 45 मिनिट तक छटपटाता रहा रहा।

रेलवे विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.