ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर पर बढ़ी सब्सिडी

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। सरकार ने उज्ज्वला स्कीम में दी जाने वाली सब्सिडी में इजाफा किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि अब उज्ज्वला स्कीम में अब सरकार की ओर से एक सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़कर 300 रुपए मिलेगी। पहले सरकार एक सिलेंडर पर 200 रुपए सब्सिडी दे रही थी।

इससे पहले 30 अगस्त 2023 को हुई कैबिनेट की मीटिंग में सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी को मंजूरी दी थी। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई, आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए मौजूदा सब्सिडी को बढ़ाया था। पिछले ऐलान में सरकार ने 200 रुपए की बढ़ोतरी की थी, जिससे प्रति सिलेंडर कुल सब्सिडी 400 रुपए हो गई थी।

बीते ऐलान के बाद सब्सिडी योजना के तहत नए कनेक्शन पूरी तरह से मुफ्त होंगे। सरकार की ओर से कहा गया था कि सरकार फाइनेंशियल ईयर 2024 में 7,680 करोड़ रुपए का अतिरिक्त एलपीजी सब्सिडी बोझ उठाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.