ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म Swades की अभिनेत्री गायत्री जोशी इटली में कार हादसे की शिकार, दो लोगों की मौत

नई दिल्ली। शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘स्वदेश’ में काम कर चुकी खूबसूरत अभिनेत्री गायत्री जोशी के साथ इटली में सड़क हादसा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गायत्री जोशी पति विकास ओबेरॉय के साथ इटली की यात्रा पर थी। इस दौरान उनकी कार अन्य वाहनों और कैंपर वैन से टकरा गई। सड़क हादसे में गायत्री जोशी और उनके पति तो हालत ठीक हैं, लेकिन भयावह सड़क हादसे में एक स्विस दंपति की मौत हो गई है, जो दूसरी कार में सवार थे।

गायत्री जोशी ने खुद बताया अपना हाल

गायत्री जोशी ने फ्री प्रेस जर्नल से इस हादसे को लेकर बात करते हुए कन्फर्म किया कि वो और उनके पति पूरी तरह से ठीक हैं। यह सड़क हादसा इटली के सार्डिनिया में हुआ है, जहां कई कारों की आपस में टक्कर हो गई और बाद में फरारी में आग लग गई, जिसमें एक स्विस कपल की मौत हो गई। गायत्री ने बताया कि मैं और विकास इटली में है। यहां सार्डिनिया में हमारा एक्सीडेंट हो गया था, लेकिन ईश्वर की कृपा से हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं।”

गायत्री ने बताया, कैसे हुआ था एक्सीडेंट

गायत्री जोशी ने बताया कि सड़क हादसे का मुख्य कारण कारों का एक-दूसरे को ओवरटेक करना है। यह हादसा तब हुआ जब एक लेम्बोर्गिनी और स्विस दंपति की फरारी एक साथ एक कैंपर वैन से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी। इसी कारण कारों की टक्कर हो गई और फेरारी में आग लग गई, जबकि वैन पलट गई। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि यह सड़क हादसा सार्डिनिया सुपरकार टूर के दौरान हुआ है। इस टूर में तेउलाडा से ओलबिया तक लग्जरी कारों की परेड हुई थी। इस सड़क हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.