ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एडवेंचर कैंप में शामिल होकर लौटे जिले के स्काउट गाइड

पामगढ़ । नेशनल युथ एडवेंचर संस्थान गदपुरी हरियाणा में पर्वतारोहण, व्यक्ति त्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन किया गया । छत्तीसगढ़ के 18 जिले से 196 स्काउट, गाइड,रोवर, रेंजर स्काउटर एवं गाइडर शामिल हुए। जिसमें जिले से 5 स्काउट, 4 गाइड एवं 2 प्रभारी स्काउटर गाइडर शामिल हुए।

शिविर में तमन्नाा देवांगन, आस्था दुबे शा कन्या उ मा वि सिवनी, पिया वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसला , खुशी बरेठ शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, रामकिशन नट , श्यामनारायण नट शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़, योगेश कुमार कश्यप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरा अभय बघेल, मोहनीश बरेठ शासकीय हाई स्कूल सरहर एवं प्रभारी मोहन लाल कौशिक जिला संगठन आयुक्त व निर्मला कौशिक रेंजर लीडर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हेडसपुर सम्मिलित हुए ।

पांच दिवसीय इस शिविर में प्रथम दिवस उद्घाटन पश्चात् बेनी मंदिर, दूसरे दिन गदपुरी के एडवेंचर में विभिन्ना साहसिक गतिविधियों में भाग लिए, तीसरे दिन आगरा के ताजमहल का भ्रमण कर वापस मथुरा में रात्रि विश्राम कर श्रीकृष्ण जन्म स्थल का दर्शन किये। इसी तरह वृंदावन के वैष्णव मंदिर के बाद प्रेम मंदिर के आकर्षक लाइटिंग और भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपियों के स्वरूप का दर्शन किए। पांचवें दिन दिल्ली में इस्कान टेंपल, इंडिया गेट, पुराना किला , गुरु द्वारा के साथ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर राज घाट में जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किए। कैम्प फायर में जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.