ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Maharashtra की राजनीति के लिए बड़ा दिन, NCP के नाम और चुनाव चिह्न पर किसका हक, सुनवाई करेगा चुनाव आयोग

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के साथ ही देश की राजनीति के लिए शुक्रवार का दिन अहम हो सकता है। चुनाव आयोग (Election Commission) इस बात पर सुनवाई करेगा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नाम और चुनाव चिह्न पर शरद पवार का हक है या अजित पवार गुट का।

बता दें, अजित पवार ने अपने चाचा से बगावत करते हुए महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पक्ष (शिवसेना + भाजपा) का दामन थाम लिया था। अजित पवार (Ajit Pawar) अपने साथ करीब 40 विधायकों को लेकर गठबंधन सरकार में शामिल हो गए थे। इसके बाद अजित पवार को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री का पद दिया गया। यही नहीं, उनके विधायकों को अहम पद दिए गए।

शरद पवार आज चुनाव आयोग के सामने पेश होंगे। यह बहुत आश्चर्य की बात है। पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष आयोग के सामने बैठेंगे और उनके प्रतिद्वंद्वी कहेंगे कि यह उनकी पार्टी नहीं है। आज चुनाव आयोग के लिए एक परीक्षा है। – संजय राउत, शिवसेना (यूबीटी)

अजित पवार की बगावत के बाद लड़ाई चुनाव आयोग में

अजित पवार की इस बगावत के बाद से शरद पवार (Sharad Pawar) और अजित पवार के बीच पार्टी पर हक की लड़ाई जारी है। दोनों पक्षों ने पार्टी पर अपना-अपना हक जताते हुए चुनाव आयोग में दावा किया है। उन्हीं याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इससे पहले शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले कह चुकी है कि एनसीपी में कोई फूट नहीं हुई है। सभी साथ हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.