ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रणजीत हनुमान मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, कबीटखेड़ी में होगी भागवत कथा

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 6 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें सुबह श्राद्ध पक्ष तर्पण के आयोजन विभिन्न स्थानों पर होंगे।इसमें परिजन अपनों को याद कर विद्वानों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजन करेंगे। दोपहर में भागवत कथा का आयोजन होगा। साथ ही नौ दिनी वेदलक्षणा गो श्रद्धा महामहोत्सव भी आयोजित किया जाएगा।

सोलह दिनी श्राद्ध पक्ष में विभिन्न स्थानों पर निश्शुल्क सामूहिक तर्पण अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी मेंं श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा हंसदास मठ एरोड्म रोड पर सुबह 8 से 10 बजे तक प्रतिदिन तर्पण किया जा रहा है। साथ ही शिवधाम परदेशीपुरा पर भी तर्पण अनुष्ठान होगा। अनुष्ठान सुबह 7.30 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा दास बगीची, हनुमान मंदिर पंचकुइया रोड पर सुबह 8.30 बजे से तर्पण अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके चातुर्मासिक प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– नौ दिनी वेदलक्षणा गो श्रद्धा महामहोत्सव 6 से 14 अक्टूबर तक लालबाग परिसर में होगा। महोत्सव की शुरुआत सुबह 10 बजे रणजीत हनुमान मंदिर से आयोजन स्थल तक निकलने वाली कलश यात्रा के साथ होगी। महोत्सव में गो पूजन, गोपुष्टी यज्ञ, गो विज्ञान पर आधारित संगोष्ठियां, संत प्रवचन, गो कृपा कथा, भजन संध्या सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। यात्रा स्वामी गोपालानंद सरस्वती के सान्निध्य में निकलेगी। इसमें कई भजन मंडलियां एवं झांकियां भी रहेंगी। साथ ही महिलाएं कलश धारण कर चलेंगी।

– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा कथावाचक पं. पवन तिवारी काटाफोडवाले के मुखारविंद से दोपहर 2 बजे शालीमार बंगलो, सुखलिया में होगी। इसमें प्रसंग के अनुसार उत्सव भी मनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भागवताचार्य पं.शुकदेव महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा बक्षीबाग कालोनी में दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की जाएगी।

– सात दिनी मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा खाटू श्याम मंदिर कबीटखेड़ी में आयोजित की जा रही है। कथा प्रतिदिन श्रीविद्या ज्योतिष केंद्र के पं. सुनील भार्गव के मुखारविंद से दोपहर 2 बजे से होगी।

– राधारानी ग्रुप द्वारा श्रीमद भागवत कथा आनंद नगर स्थित आनंद मंगल परिसर में आयोजित की जा रही है। इसमें कथा वाचक आशुतोष शास्त्री महाराज दोपहर 3 बजे से संबोधित करेंगे। कथा में विभिन्न उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.