ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की सियालकोट में गोली मारकर हत्या

सियालकोट। भारत में आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले आतंकी पाकिस्तान में भी महफूज नहीं है। ताजा खबर यह है कि पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ को पाकिस्तान में गोली मारकर ढेर कर दिया गया है। उसके साथ एक और आतंकी मारा गया है।

जानिए कौन था शाहिद लतीफ

शाहिद लतीफ को भारत सरकार ने मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा था। वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का प्रमुख सदस्य था। 1994 में शाहिद लतीफ को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट केस चला और उसे 16 साल की सजा हुई। जेल की सजा काटने के बाद लतीफ को 2010 में वाघा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया था।

लतीफ मूल रूप से पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर का रहने वाला है। वह 2016 में पठानकोट वायुसेना स्टेशन में घुसने वाले चार आतंकवादियों का हैंडलर था। साथ ही वह 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान के अपहरण में भी आरोपी था।

मध्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

भारत के मोस्ट वांटेड जैश आतंकवादी शाहिद लतीफ को पाकिस्तान के सियालकोट में “अज्ञात” लोगों ने मार गिराया। वह पठानकोट आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था. उसके साथ जैश का एक और आतंकी भी मारा गया है. उसे 2010 में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने पाकिस्तान के प्रति सद्भावना दिखाते हुए रिहा कर दिया था। वह 2016 में पठानकोट आर्मी बेस हमले का मास्टरमाइंड था, जिसमें हमारे 7 बहादुर सैनिक मारे गए थे। उन्हें 1996 में नशीले पदार्थों और आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू से गिरफ्तार किया गया था। 1999 में, जब इंडियन एयरलाइंस के विमान IC814 का अपहरण कर लिया गया था, तो आतंकवादी चाहते थे कि लतीफ को रिहा कर दिया जाए लेकिन अटल सरकार ने इनकार कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.