ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेवर और रुपये के साथ क्रेडिट कार्ड चोरी, खरीदी के बिल से आरोपित को पकड़ा

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में सूने घर में चोरी हो गई। चोर रुपये के साथ-साथ सोना-चांदी के आभूषण व एटीएम-क्रेडिट कार्ड भी चुरा ले गए। चोर ने क्रेडिट कार्ड से खरीदी कर ली। जैसे ही मालिक के पास बिल पहुंचा चोर पकड़ा गया।

टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक, फरियादी हिमांशु अशोक कुमार कपूर निवासी करोल बाग की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कबीटखेड़ी से राहुलसिंह राजपूत को गिरफ्तार भी कर लिया है। हिमांशु के मुताबिक, घटना 16 सितंबर की है। घर में चोरी होने के बाद स्वजन तनाव में थे। इसी दौरान क्रेडिट कार्ड का 70 हजार रुपये का बिल मिल गया। राहुल ने दस-दस हजार रुपये के ट्रांजेक्शन किए थे।

एटीएम कार्ड चुराकर 21 हजार रुपये निकाले

इंदौर। मल्हारगंज थाना पुलिस ने जूना रिसाला निवासी 66 वर्षीय बालकिशन ठाकुर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। अज्ञात आरोपित ने उनका एटीएम कार्ड चुराकर 21 हजार 500 रुपये निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक, बालकिशन एक वर्षीय पोते को लेकर शंकरगंज जिंसी स्थित एटीएम में रुपये निकालने गए थे। रुपये निकालने के दौरान पोता कृष्णा बाहर की तरफ चला गया। बालकिशन पोते को लेकर लौटे तब तक एटीएम चोरी हो गया। उनके खाते से चोर ने 21 हजार 500 रुपये भी निकाल लिए।

युवक को बाइक सवारों ने लूटा

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में लूट की घटना हो गई। बाइक सवार बदमाश एक युवक का फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने फरियादी रंजीत हरेराम बघेल की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मूलत: हंडिया हरदा निवासी रंजीत कृष्णपुरी कालोनी की तरफ जा रहा था। शनि मंदिर के पास पहुंचते ही बदमाशों ने लूट लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.