ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नवरात्र में इन राशि वालों पर बरसेगी देवी मां की कृपा, पलट जाएगी किस्मत

इंदौर। सनातन धर्म में नवरात्र का बहुत महत्व है। आज से इस त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। हर साल यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, 30 साल बाद इस बेहद खास दिन पर तीन महासंयोग बन रहे हैं। शश राजयोग, भद्र योग और बुधादित्य योग का यह अद्भुत संयोग तीनों राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। नवरात्र की अवधि इन राशि वालों के लिए काफी लकी रहने वाली है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए नवरात्रि का समय लकी रहेगा। इस त्रिग्रही योग से कर्क राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। व्यापारियों को दोगुना लाभ मिल सकता है। इन राशि वालों को दुर्गा चालीसा का पाठ करना काफी लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

30 साल बाद नवरात्रि पर बनने जा रहा यह योग इस राशि वालों के लिए काफी फलदायी साबित होगा। आय में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। कोई इच्छा पूरा हो सकती है। इस राशि के जातकों को कुंजिता स्तोत्र का पाठ करना काफी फलदायी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग काफी अच्छा रहेगा। इन राशि के जातकों को इस दौरान काफी लाभ होने वाला है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सभी कार्यों में सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। इस राशि वालों को दुर्गा सप्तशती का पाठ करना लाभकारी होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.