ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर के नीचे पार्किंग में खड़ी थी मोटर पंप कारोबारी की बीएमडब्ल्यू कार, रात में अचानक लगी आग

उज्जैन। उज्‍जैन के फ्रीगंज में एके बिल्डिंग के समीप मोटर पंप विक्रेता के घर के नीचे पार्किंग में खड़ी बीएमडब्ल्यू कार में सोमवार रात करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। पड़ोसी ने कार मालिक के घर का दरवाजा बजाकर उसे उठाया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से करीब 50 लाख रुपये की कार जलकर खाक हो गई। मामले में माधवनगर पुलिस जांच में जुटी है।

घर के नीचे खड़ी थी कार

पुलिस ने बताया कि सुनील कोटवानी निवासी एके बिल्डिंग चौराहा फ्रीगंज का मोटर पंप का कारोबार है। सोमवार रात को कोटवानी ने घर के नीचे बनी पार्किंग में अपनी बीएमडब्ल्यू कार एमपी 13 सीटी 0222 खड़ी की थी।

पड़ोसी ने जगाकर बताया

रात करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी ने उसे जगाकर बताया कि उनकी कार में आग लग गई है। इस पर वह परिवार सहित घर से बाहर निकल गए। कोटवानी ने समीप खड़ी दूसरी कार को मौके से हटाया।

दमकलकर्मियों ने आग बुझाई

रहवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। जिस पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। आगजनी के दौरान कोटवानी के परिवार के चार सदस्य घर में मौजूद थे। आग से एसी व अन्य सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं आग बालकनी तक पहुंच गई थी। गनीमत रही कि आग उपरी मंजिल तक नहीं फैली। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.