ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भानवी सिंह ने राजा भैया से मांगा 10 लाख रुपये महीने गुजारा भत्ता, कोर्ट से कहा- राजा जैसी हमें भी महंगी चीजें चाहिए

प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी के तलाक के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। कोर्ट में दाखिल याचिका की सुनवाई के दौरान मंगलवार को भानवी ने अर्जी दाखिल कर राजा भैया से 10 लाख रुपये महीने गुजारा भत्ता मांगा है। तलाक का केस दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को मामले की सुनवाई थी। जिसमें राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह भी भानवी सिंह के साथ कोर्ट पहुंचे थे।

मैं अपनी कमाई से ऐसी महंगी चीज़ें नहीं ख़रीद सकती जैसी राजा के पास हैः भानवी
रानी ने कोर्ट से गूची, बरबरी, फेरागामो जैसे ब्रैंड की चीज़ें ख़रीदने के लिए 10 लाख रुपये प्रति माह की मांग की है। रानी ने अपने आवेदन में कहा है कि मैं अपनी कमाई से ऐसी महंगी चीज़ें नहीं ख़रीद सकती जैसी राजा के पास हैं, इसलिए मुझे भी ‘उनके जैसे जीवन यापन लिए ये रुपये चाहिए।’

1995 में हुई थी दोनों की शादी, हैं चार संतानें
राजा भैया की भानवी सिंह के साथ शादी वर्ष 1995 में हुई थी। शादी के समय राजा भैया की उम्र लगभग 25 वर्ष थी, दोनों की चार संतानें हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्तों में खटास आना शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.